What are the chances of getting pregnant naturally after one year of trying?
एक साल तक कोशिश करने के बाद नैचुरली प्रेग्नेंट होने के क्या चांस हैं ? एक साल की कोशिश के बाद क्या उम्मीद रखें ? आंकड़ों के अनुसार , लगभग 80% से 85% कपल नियमित प्रयास के एक साल के भीतर प्राकृतिक रूप से गर्भधारण कर लेते हैं। जो कपल पहले साल में सफल नहीं होते , उनके लिए अगले साल ( दूसरे वर्ष ) में सफल होने की संभावना लगभग 50% रहती है। दूसरे साल में नेचुरल प्रेगनेंसी के कितने चांस हैं ? अगर पहले साल में सफलता नहीं मिली है , तो इसका मतलब यह नहीं है कि प्राकृतिक रूप से गर्भधारण असंभव है। चिकित्सा अध्ययनों के अनुसार , जो कपल ' अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी ' ( बिना किसी स्पष्ट कारण के बांझपन ) की श्रेणी में आते हैं , उनमें से कई दूसरे साल के दौरान बिना किसी बड़े मेडिकल ट्रीटमेंट के कंसीव कर लेते हैं। हालांकि , उम्र बढ़ने के साथ यह संभावना हर महीने 1% से 3% तक कम होती जाती है। वह कौन से कारण हैं जो संभावनाओं को प्रभावित करते हैं ? ...